Lucknow: जगन को छुड़ाने पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 12:19 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल (Twitter handle) के संचालक मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को हजरतगंज पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। अपने कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। 

पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि यहां पर कोई कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिल रहा जिससे वह बात करें। वहीं अखिलेश के पुलिस मुख्यालय पहुंचने की खबर सुनते ही सपा कर्यकर्ताओं की भीड़ वहां इकट्ठा होने लगी है। 

यह भी पढ़ें- Samajwadi Party मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल का संचालक Manish Jagan Agarwal अरेस्ट, भाजपा नेताओं और पत्रकारों को बताया था BJP का एजेंट


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सपा (Samajwadi Party) के सोशल मीडिया (Social Media) सेल की ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। इस बात की शिकायत जब लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) से की गई तो हरकत में आई पुलिस (Police) ने मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के खिलाफ 3 मुकदमें हैं। अब समाजवादी पार्टी ने मनीष जगन अग्रवाल को रिहा करने की मांग की।

Content Writer

Imran