अखिलेश की बड़ी कार्रवाई, रेप के आरोपी को पार्टी से किया निष्कासित
punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 08:13 PM (IST)

ललितपुर: किशोरी से बलात्कार के आरोपी सपा जिलाध्यक्ष को समाजवादी पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। दरअसल, एक युवती ने अपने पिता समेत 28 लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में सात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीम तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर जिला मुख्यालय के एक होटल में शुक्रवार छापा मारकर सपा के ललितपुर के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और इंजीनियर महेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया, जिन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

जी-20 मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने अमेरिका, नाटो की आलोचना की

दूसरे देशों पर हमले के लिए अफगानिस्तान की धरती का नहीं होने दिया जाएगा इस्तेमाल : तालिबान नेता