अखिलेश का बड़ा हमला, कहा- विनाश-विध्वंस की राजनीति करती है भाजपा

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 08:35 AM (IST)

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सपा विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। सपा की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग हैं, जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश-विध्वंश की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है।

अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा है कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का है। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि सपा लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार का दुरुपयोग करती है। भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static