विजय यात्रा पर निकले अखिलेश का बड़ा दावा, कहा- सपा को इससे कम सीटें नहीं मिलेंगी...

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 05:24 PM (IST)

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अभी कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी चुनावी विजय पाने की चाह में पूरे प्रदेश में विजय यात्रा (Vijay Yatra) निकाल रहे हैं। अखिलेश ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कि बीजेपी की सरकार से उत्तर प्रदेश की जनता निराश है। आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को 400 सीटों पर जीत दिलवाएगी।
PunjabKesari
इससे पहले अखिलेश ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी को पता है चुनावों के दौरान सपा उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हम ये चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता का जीवन बदलने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उत्तर प्रदेश में व्यापार का हाल खराब हो गया है। सूबे के छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों तक सभी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी तो अपना मेनिफेस्टो तक लागू नहीं कर सकी है। 
PunjabKesari
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में सभी जिलों में बड़ी मंडियां बनीं, लेकिन बीजेपी उसे आजतक चालू नहीं कर पाई। बीजेपी ने गंगा मैया को धोखा दिया है, समाजवादी सरकार गाय की सेवा करेगी। सपा सरकार द्वारा दिए गए लैपटॉप आज भी चल रहे हैं। स्वदेशी उद्योग कैसे बढ़े इसलिए यह यात्रा कानपुर से शुरू की गई। सरसों के तेल के दाम कम करने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे। वहीं अखिलेश ने घोषणा की कि हम सरसों के तेल के दाम कम करने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे। बता दें कि गुरुवार को कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने उक्त बातें कहीं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static