''2022 में बाइसकिल'' दावे की निकली हवा, नहीं चलेगी अखिलेश की पंचर साइकिल

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 12:36 PM (IST)

लख़नऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार साबित करती है कि जनता सपा शासन काल की अराजकता को भूली नहीं है। सिंह ने शनिवार को कहा कि मुंगेरीलाल की तरह ख्याब देखने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 में बाइसकिल के दावे की भी हवा निकल गई। लोगों ने बता दिया कि पंचर साइकिल की एक सीमा होती है,अब वह दौड़ने से रही। दरअसल, जनता सपा शासन काल की अराजकता को भूली नहीं है।

उन्होंने कहा प्रदेश में वह अब किसी हालात में उस बदतरीन दौर को कतई नहीं देखना चाहती है। लिहाजा 2014 के बाद से सपा को लगातार खारिज कर वह इस बात का संदेश भी दे रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने 2022 में क्या होना है, उसका साफ संदेश दे दिया। इसके बावजूद भी अगर अखिलेश को सब कुछ ठीक दिखता है तो यह उनके नजर का दोष है। ऐसा दोष जो लाइलाज है। गौरतलब है कि आज खत्म हुई जिला पंचायत अध्यक्षो के चुनाव में भाजपा सहयोगी दलों की दो सीटों के साथ 67 सीटें जीतकर लगभग क्लीन स्वीप की स्थिति में है। जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और भाजपा की रीति नीति में अपनी आस्था व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static