योगी के औरगंजेब वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, याद दिलाया राजधर्म!

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 03:30 PM (IST)

लखनऊः सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "मुख्यमंत्री के लिए हर पिता ‘पितातुल्य’ होना चाहिए, उन्नाव की बलात्कार-पीड़िता का वो बेबस पिता भी जिसको उनकी पुलिस ने मार-मार कर मार डाला। इसी प्रकार हर पुत्री ‘पुत्रीतुल्य’ होनी चाहिए, वो पुत्री भी जिसे काला झंडा दिखाने पर जेल की काल कोठरी में डाला गया। यही सच्चा राजधर्म है।"

बता दें कि इससे पहली सीएम योगी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘जो अपने बाप-चाचा का नहीं हुआ, वो आपको अपने साथ जोडऩे की बात करता है। इतिहास में एक पात्र आते हैं, कैसे उन्होंने अपने बाप को कैद करके रखा था। इसलिए कोई मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। कुछ ऐसा ही समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ा गया है।’

Ruby