तेजी से वायरल हो रहा अखिलेश का ट्वीट किया VIDEO- 'इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्यार में जितना...'
punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 12:40 PM (IST)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। शनिवार को अखिलेश ने एक बच्चे का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ‘छोटे सरकार… कह गये बड़ी बात। इस वीडियो में बच्चा कह रहा है कि इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्यार में जितना बेरोजगार छात्र पिटे भाजपा की सरकार में। अखिलेश द्वारा ट्वीट किया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छोटे सरकार… कह गये बड़ी बात pic.twitter.com/zmpJSXduV6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 18, 2022
सात चरणों में हो रहे हैं और दो चरणों का चुनाव हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव होना है। राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम से प्रचार खत्म हो जाएगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा में मतदान होगा।