अखिलेश के ट्वीट पर मंत्री श्रीकांत शर्मा का पलटवार, कहा- झूठ की राजनीति कर रहे हैं यादव

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 07:47 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री झूठ का सहारा लेकर अपनी राजनीतिक कश्ती को खेना चाहते हैं।

शर्मा ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद सपा अध्यक्ष हताशा के शिकार हो गए हैं। इसका प्रमाण है कि वह लगभग हर रोज आधारहीन मुद्दों को लेकर सरकार पर आरोप लगाते है। इसके पीछे उनकी कोशिश रहती है कि वह अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और नाकामियों पर पर्दा डाल सके।

सपा नेता पर आरोप लगाते हुए सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति जो अपने परिवार का ना हो सका वह प्रदेश की जनता का भला कैसे कर सकता है। ऊर्जा मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि सपा अध्यक्ष बगैर आधार के सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं को सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। सपा नेता के इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि भाजपा राज मे युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे बंद हो चुके हैं।

Anil Kapoor