UP विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बोले अखिलेश- 350 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी सपा

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 06:39 PM (IST)

उन्नावः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गर्मी बढ़ती जा रही है। लिहाजा जुबानी जंग के साथ ही दलों के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक प्राइवेट चैनल से बातचीत के दौरान 22 में बाइसाइकल के आधार पर कहा कि 2022 में सपा 350 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा का पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा।

बता दें कि उन्नाव दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने जनता को जो सपने दिखाए, उसे पूरा नहीं किया। यहां तक की पार्टी ने अपने संकल्प पत्र को कूड़े दान में डाल दिया। इस पर उन्होंने कहा कि जब बीजेपी जनता को गुमराह कर 324 सीटें जीत सकती है तो सपा सभी को साथ लेकर विकास के मुद्दे पर 351 सीटें क्यों नहीं जीत सकती? उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी। हर वर्ग के लोगों को जोड़कर जनता की खुशहाली के लिए आगे बढ़ेंगे।

Content Writer

Moulshree Tripathi