UP Election 2022: फेफना में बोले अखिलेश, कहा- यह चुनाव ''छलिया बनाम बलिया'' का है

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 01:37 PM (IST)

बलिया: यूपी में छठवें चरण के लिए चुनाव प्रसार आज शाम को थम जाएगा। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिले के फेफना में पहुंचे, जहां उन्होंने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि यह विधानसभा का चुनाव 'छलिया बनाम बलिया' का चुनाव है। 

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि आज फेफना में उम्मीद से भी ज्यादा लोग इकट्टा हुए है। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा प्रदेश में शून्य है, बलिया में शून्य है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा साइकिल का साथ दीजिए सरकार बनने के बाद विकास की जो गति समाजवादी पार्टी की सरकार में थी हम और तेजी से आगे ले जाएंगे क्योंकि विकास होगा तो हमारा किसान खुशहाल होगा हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

Content Writer

Imran