अखिलेश बोले चाचा- भतीजे में कभी नहीं रहीं दूरियां, CM योगी ने साइबर अपराध पर नियंत्रण लगाने का दिया निर्देश... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 07:28 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच मनमुटाव दूर होने का दृश्य रविवार को देखने को मिला, जब मंच पर अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए और जोर देकर कहा कि चाचा-भतीजे के बीच कभी दूरियां नहीं रहीं। शिवपाल ने भी अपने संबोधन में डिंपल यादव की बड़ी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके प्रतिनिधित्व वाली मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है।

अखिलेश ने शिवपाल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चाचा, भतीजे में कभी नहीं रहीं दूरियां
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच मनमुटाव दूर होने का दृश्य रविवार को देखने 

CM योगी ने साइबर अपराध पर नियंत्रण लगाने का दिया निर्देश, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन
उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर यूपी सरकार ने चिंता जताई है। जिसके चलते सरकार द्वारा इसके नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है।

मदन भैया के समर्थन में जंयत ने झोंकी ताकत, ताबतोड़ की 11 नुक्कड़ सभाएं
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने जा रहे हो चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी पाटियां ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं किसान
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के कस्बा सैदनगली  में किसानों के बीच पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब दूध दही पनीर जैसी....

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का CM धामी पर जोरदार हमला- कहा उत्तराखंड भ्रष्टाचार में डूबा
रविवार को जिले के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष,प्रवक्ता व पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर जोरदार हमला बोला है।

मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश, शिवपाल, रामगोपाल के एक मंच पर आने से कार्यकर्ताओं में जश्न
लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव एक मंच पर नजर आए जिसके बाद 

योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह का दावा, मैनपुरी लोकसभा सीट सपा से 'छीन' लेगी भाजपा
ले की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की एकजुटता के बीच उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दावा किया कि भाजपा उपचुनाव में सपा से यह सीट 'छीन' लेगी।..

समाजवादी पार्टी के ट्वीट पर, BJP विधायक ने किया पलटवार बोले- समाजवादियों का नारा, खाली प्लाट हमारा
जिले के पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का उनके आने पर अधिकारीयों को खड़े होने के फरमान वाले वीडियों पर समाजवादी पार्टी ने रविवार को ट्वीट कर तंज कसा है।

खतौली उपचुनाव: पूर्व BJP विधायक विक्रम सैनी को सिक्कों में तौला गया, जानिए क्यों
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित खतौली विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार तेज हो गया है। जिसके चलते शनिवार को खतौली....

पिता के नक्शेकदम पर अरुण राजभर, बोले- भाषा ही सपाइयों को पहुंचा रही गर्त में
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बाद अब उनके बेटे अरुण राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाषा की सपाइयों को गर्त में पहुंचा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सुभासपा अवसरवादिता की राजनीति नहीं...

Content Editor

Prashant Tiwari