जौनपुर में बोले अखिलेश- धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे, सपा के पक्ष में हो रही धुआंधार वोटिंग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 03:42 PM (IST)

जौनपुर: सातवें चरण के मतदाताओं को साधने के लिए सभी राजनीति पार्टियां तबातोड़ रैली कर रही है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टीि के प्रमुख अखिलेश यादव जौनपुर पहुंचे, जहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक के चुनाव में सपा के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। इस बार धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। दावा किया कि सपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे। उन्होंने कहा आखिरी चरण आपका है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100  को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। 

Content Writer

Imran