गरीबों से भी मुनाफा कमाना चाहती है BJP सरकार: अखिलेश बोले- ‘फूट डालो राज करो'' की नीति पर चल रही योगी सरकार

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 09:58 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अंग्रेजों की तर्ज पर काम करते हुए ‘फूट डालो राज करो' की नीति पर चल रही है।       

अखिलेश ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा की सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो गयी है। यह सरकार गरीबों से भी मुनाफा कमाना चाहती है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सच पर पर्दा डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पूरी तरह से कायम है। सपा प्रमुख ने कहा कि बाबा का बुलडोजर प्रदेश में चल रहा है, लेकिन विकास कार्य पर विराम लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि योगी ने एक फर्जी कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया है, उस पर कब बुलडोजर चलेगा, इसकी जानकारी भी इनको देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से सेंसेक्स बढ़ता है, उसी तरह थानों में दलाली बढ़ गई है।      

उन्होंने कहा कि बिजली की कमी पूरे प्रदेश में है और इस गर्मी में जनता जूझ रही है। भाजपा की सरकार एक देश एक पूंजीपति वाला फंडा लाना चाह रही है, लेकिन इसको सपा कामयाब नहीं होने देगी। अखिलेश ने कहा कि सपा सभी वर्गों के लिए निरंतर लड़ाई लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static