अखिलेश सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, CM योगी सबसे बढ़े हितैषी: शाही

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 01:14 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने किसानों के लिए बहुत ही कम काम किया इसके विपरीत योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी बड़ी योजनाए संचालित कर रही है। शाही ने शुक्रवार को 23 करोड़ रूपये की योजनाओ का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि किसानों का आंदोलन शुरू से राजनैतिक रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में योजनाएं लागू की है। किसान खुशहाल है। प्रदेश सरकार आगे भी किसानों के हित में कार्य कर रही है। सभी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश के अलीगढ़ के टप्पल में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के सवाल पर कहा कि किसानों का आंदोलन पहले से ही राजनैतिक रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में विकास योजनाएं लागू की है। प्रदेश में दो करोड़ किसानों के खाते में पैसा पहुंचाया गया है। किसानों के लिए कृषि यंत्रो में सब्सिडी दी गयी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के किसान खुशहाल है।

 

Content Writer

Umakant yadav