ट्रंप से झोपड़ियां छुपाने के लिए खड़ी की गई दीवार, इससे वीभत्स मजाक हाे नहीं सकताः अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 12:27 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन पर भारत सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रूपयों का अपव्यय करने जा रही है। कई लाख लोगों की भीड़ ट्रम्प जी को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए ही जुटाई जा रही है, लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां गरीबों की झोपड़ियां नहीं दिखाई दें इसके लिए उनके सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। गरीबी ढकने का यह ‘गुजरात मॉडल‘ है। गरीब का इससे वीभत्स मजाक और क्या हो सकता है? ट्रम्प को भारत का यह बनावटी और चमकता भारत दिखाने का क्या मंतव्य हो सकता है? गांधीजी के भारत में विदेशी मेहमान का स्वागत सादगी से क्यों नहीं हो सकता है?

अखिलेश ने कहा कि पूरे विश्व को मालूम है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में फंसी है। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाकर जश्न में लगाना नौजवानों के भविष्य को अंधकार मय बनाना है। भारत का किसान अंधकार में धकेल दिया गया है। उन्हें भी चकाचैंध में भटकाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static