‘अखिलेश अपने विधायकों को सहेज कर रखें: ब्रजेश पाठक बोले- ‘सपा अध्यक्ष का बयान राजनीतिक खुराफात के सिवा कुछ और नहीं’

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 03:25 AM (IST)

Mahoba News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक सौ लाओ सरकार बनाओ के बयान को बकवास बताते हुये उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख के बयान को सिर्फ राजनैतिक खुराफाती करार दिया जाना चाहिये।

भाजपा का कार्यकर्ता भारत भूमि का सेवक
मध्य प्रदेश के सीमावर्ती धोर्रा गाँव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश अपने विधायकों को सहेज कर रखें। भाजपा कार्यकर्ताओ के संगठन वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता भारत भूमि का सेवक है, वह इस प्रकार की किसी भी बात पर ध्यान ही नहीं देता है।

अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य को दिया प्रस्ताव
दरअसल, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीटों के हुये नुकसान के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंर्तकलह जगजाहिर होने से मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सुर मुखर होते जा रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये परोक्ष रुप से केशव प्रसाद मौर्य को प्रस्ताव देते हुये पोस्ट किया “ मानसून आफर है। 100 लाओ और सरकार बनाओ।” राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है, तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static