UPElections 2020: अखिलेश ने भाजपा साधा निशाना, कहा- डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से हो चुकी है फेल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 01:09 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की विजय यात्रा को लेकर जौनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। दोनो इंजन आपस में टकरा गए है। अब जनता की निगाहें समाजवादी पार्टी की ओर टिकी हुई हैं। प्रदेश में कानून का कोई राज नहीं रह गया है। यूपी में  कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, बेटियों की इज्जत, आबरू भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।  किसानों के आगे सरकार ने झुक गई। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी हार से डरी हुई है। अब भाजपा के दिन खत्म होने वाले हैं।



अखिलेश ने कहा आने वाले विधान सभा चुनाव में  सपा गठबंधन 400 सीटें जीते का उत्तर प्रदेश सरकार बनानेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य उद्घाटन के मौके पर  पर कहा कि हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार किया। अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि गांधी की विचारधारा से भाजपा का कोई भी लेना देना नहीं है। सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा जो गांधी के हत्यारे को समर्थन करने वाली पार्टी राष्ट्रपति के सपने पूरा करने की बात कह रही है। ऐसे बयान दे कर लोगों को भ्रमित कर  रही है।  उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने छोटे- छोटे दलों के साथ गठबंधन उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। 

Content Writer

Ramkesh