अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 2024 में दिखाएंगे लोकतंत्र की ताकत

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 06:08 PM (IST)

फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अर्थव्यवस्था (Economy) को बदहाल किये जाने का आरोप लगाते हुये कहा कि युवा शक्ति की बदौलत उनकी पार्टी 2024 में भारी जीत के लिये रणनीति के तहत काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा ‘‘ बुनियादी समस्याओं से लोगों को भटकाया जा रहा हैं। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जब देश की अर्थव्यवस्था खराब है तो उद्योगपति कैसे निवेश कर पाएंगे, शेयर मार्केट बराबर नीचे जा रहा है। एलआईसी और एसबीआई का पैसा डूब रहा है किसको दोषी मानकर सरकार कार्रवाई करेगी।    

यह भी पढ़ें- मोहम्‍मद गजनी और मोहम्मद गोरी ने हिंदुओं की आस्था पर किया प्रहार, अब वही कार्य कर रहे सपा प्रमुख Akhilesh Yadav: भूपेंद्र सिंह चौधरी


2024 के चुनाव के लिए सपा पूरी तरह तैयार
रामचरितमानस के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के सवाल पर उन्होंने कहा ‘‘ मैं सभी भगवान को मानता हूं। रामचरितमानस का सवाल समय आने पर सदन में उठाऊंगा।'' उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जनता के हर समुदाय तक अपनी बात पहुंचायेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। समाजवादी पार्टी का अपना सिद्धांत है और रास्ता है। हमे अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। 2024 के चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। हमने मैनपुरी में दिखा दिया। हम किसान और नौजवान को खुशहाल देखना चाहते हैं। फिरोजाबाद क्षेत्र भी समाजवादी क्षेत्र है। भविष्य में भी यहां से पूरा समर्थन मिलेगा मैनपुरी के चुनाव में भी फिरोजाबाद के लोगों ने बहुत समर्थन सहयोग दिया है। 

यह भी पढ़ें-  गोरखनाथ मंदिर पर हमला: आतंकी मुर्तजा को फांसी की सजा का ऐलान, 10 महीने बाद आया बड़ा फैसला


अब जिल-जिले में निवेश के लिए प्रयास कर रही सरकार
इन्वेस्टर समिट 2023 के एक सवाल पर यादव ने कहा कि सरकार विदेशों में निवेश नहीं मिलने पर अब जिल-जिले में निवेश के लिए प्रयास कर रही है। आखिर ऐसे हालात में कौन उद्योगपति निवेश करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना से पीछे हट रही है आने वाले निकाय चुनावों में भी समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

Content Writer

Mamta Yadav