नई सरकार में जानवरों के भी एनकाउंटर का चलन शुरु: अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 11:06 AM (IST)

लखनऊः राजधानी में तेंदुए को गोली मारे जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि कौन सा कानून कहता है कि जानवरों को पकड़ने की जगह जान से मार दिया जाए, बेहोश भी तो कर सकते थे। नई सरकार में क्या जानवरों के भी एनकाउंटर का चलन शुरु हो गया है। ये गैर कानूनी है, इसके जिम्मेदार बचने नहीं चाहिए।

गौरतलब है कि लखनऊ आशियाना इलाके में पुलिस ने 3 दिनों से खौफ का सबब बन रहे तेंदुए को गोली मार दी। गोली लगने से घायल तेंदुए ने जाल को दांतों से काटा, फिर बाहर निकलकर एक घर की किचन में छुपकर बैठ गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल तेंदुए को वन विभाग की टीम ने वहां से निकाला, लेकिन काफी खून बह जाने के कारण तेंदुए ने दम तोड़ दिया।