छापेमारी को लेकर अखिलेश ने सरकार पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस के रास्ते पर चल रही BJP

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 05:44 PM (IST)

लखनऊ / अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं के यहां ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई के छापे डलवा रही है।



जो लोग छापा मार रहे हैं उनका वहीं हस्य कांग्रेस हो जैसा गया
उन्होंने कहा कि जो लोग छापा मार रहे हैं उनका वहीं हस्र हो गया जो कांग्रेस का हुआ है। अखिलेश ने कहा कि ईडी है एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी, यानी आपको इस परीक्षा से गुजरना ही होगा।  सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी कोई नया काम नहीं कर रही है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं लेगा।



समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 'तीसरे फ्रंट' के आधार को तैयार करने मे बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सपा राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में अपनी रणनीति बनाएगें। जिसके लिए सपा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में करेगी, जो 17 से 19 मार्च को होनी है। 

ये भी पढ़ें: सपा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कोलकाता में बनाएंगी रणनीति, 17 से 19 मार्च को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

लखनऊ: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सपा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगी और चुनाव के लिए बनाई गई नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। इस बैठक में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन हासिल किया जाएं।

Content Writer

Ramkesh