2022 में चाचा को भेेजेंगे राज्यसभा: अखिलेश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 05:40 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हैै कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) यदि कहेंगे तो उन्हें 2022 में राज्यसभा का टिकट दे देंगे।

अखिलेश यादव से एक समाचार चैनल कार्यक्रम में उनके परिवार में हुए विवाद के बारे में सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘कुर्सी के लिए लड़ाई थी। कुर्सी चली गई अब लड़ाई खत्म।’ चाचा ठीकठाक रहे और टिकट की मांग की तो 2022 में उन्हें राज्यसभा भेज देंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में अब सब ठीक है। होली में दो-दो बार पैर छूकर चाचा से उन्होंने आशीर्वाद लिया था।