प्रदेश में जिन्ना पैदा करना चाहते हैं अखिलेश: स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 08:02 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रदेव सिंह लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। एक दिवसीय दौरे पर मैनपुरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस रास्ते पर अखिलेश चल रहे हैं उससे देश में जिन्ना पैदा होंगे। देश और प्रदेश में फिर दंगा होगा। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में एक भी हिन्दू- मुस्लिम का दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रदेश सरकार गरीबी से लड़ रही है। स्वतंत्र देव ने कहा कि सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करना देश के लिए घातक है और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। 

उन्होंने कहा कि  2017 में भाजपा जिन 81 सीटों पर हारी थी उन सभी सीटों पर पार्टी के निर्देशों पर मैं खुद पहुंच रहा हूं। जिससे की वहां की सभी सीटों पर जीत मिल सके। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले जिले  मैनपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभा को सम्बोधित करने के दौरान यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कही। उन्होंने कहा कि 109 सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र पर लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 2021 में जीत का मंत्र दे रहे हैं। 

Content Writer

Ramkesh