मुलायम सिंह यादव पर बन रही फिल्म पर 2022 का चुनाव जितना चाहते हैं अखिलेशः मनीष शुक्ल

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 08:17 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर फिल्म बन रही है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता जी पर बन रही फिल्म का उद्देश्य क्या है ये तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। अखिलेश यादव 2022 के चुनाव में वोट बटोर लें तो ये भ्रम होगा। क्योंकी जनता सब जानती है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश ने अध्यक्ष पद के लिए अपने पिता मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया था। उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाया था। उन्होंने 2012 में जब से सत्ता संभाली है तब से चाहे लोकसभा हो या विधानसभा उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

Author

Moulshree Tripathi