अखिलेश ने धर्म सिंह सैनी का सपा में किया स्वागत, कहा- 'बाइस में समावेशी,सौहार्द की जीत निश्चित है'

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 04:49 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय के एक और योद्धा डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी में आने से सबको मेल मिलाप मिलान कराने वाली हमारी सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति को और उत्साह व बल मिला है। उन्होंने कहा सपा में उनका सम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।  उन्होंने कहा बाइस में समावेशी- सौहार्द की जीत निश्चित है। 

PunjabKesari

बता दें कि  कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इसी कम में भाजपा को अब एक और झटका लगा है। योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मोर्या और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उनकी नकुड़ विधानसभा सीट चर्चा में आ गई है। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है जरूर लेकिन धर्म सिंह सैनी ने अब इस पर अपना कब्जा और मजबूत कर लिया है। दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे धर्म सिंह ने अब मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की तैयार कर ली है। इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static