दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ संयुक्त रैली करेंगे अखिलेश, 5 फरवरी को होगा मतदान

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2025 - 12:57 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में आम आदमी पार्टी को समर्थन करने के लिए शाम 4 बजे रोड शो करेंगे। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 

उधर, गृह मंत्री अमित शाह भी आज कई चुनावी रैलियां करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रचार अभियान की रफ्तार बढ़ा दी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। यमुना के पानी को लेकर भी विवाद बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने जब से यमुना का पानी पीकर उसकी गुणवत्ता साबित करने की कोशिश की है। तब से आम आदमी पार्टी के नेता उन पर निशाना साध रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static