मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि में शामिल होंगे अखिलेश, समाजवादी पार्टी प्रमुख पहुंचे सैफई

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 08:10 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले बुधवार को पैतृक शहर सैफई पहुंचे। प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में कद्दावर शख्सियत रहे मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के पैतृक आवास पर बृहस्पतिवार को शांति हवन होगा।

PunjabKesari

शाक्य ने कहा, "नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के परिवार के सभी सदस्य हवन में शामिल होंगे, इसके बाद उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।" सपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न सांसदों, विधायकों और गणमान्य लोगों के सैफई पहुंचने की उम्मीद है। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे।

ये भी पढ़ें:-  हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार: यूपी में बदला राजनीतिक समीकरण, उपचुनाव में कांग्रेस को एक सीट दे सकती है सपा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हरियाणा में कांग्रेस की उम्मीदों को तोड़ते हुए और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए शानदार जीत हासिल की और सत्ता की ‘हैट्रिक' लगाई। वहीं इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी भी प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो उपचुनावों में सीट शेयरिंग को लेकर यूपी में अग्रेसिव दिख रही कांग्रेस को सपा ने झटका देना शुरू किया। बिना गठबंधन फाइनल किये ही 6 सीटों पर अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को अब समाजवादी पार्टी सिर्फ एक सीट ही देने पर विचार कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static