अखिलेश 100 सीट पार नहीं कर पाएंगे, 10 मार्च को कहेंगे EVM बेवफा है: अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 04:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम के बीच सियासी माहौल को बरकरार रखने के लिए सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहें है। इसी कड़ी में भाजपा के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘इस बार की लहर बताती है कि बुंदेलखंड में कमल ही खिलने वाला है। अखिलेश जी सात चरणों के बाद भी 100 भी पार नहीं कर पाएंगे और 10 मार्च को उनका बयान होगा कि ईवीएम बेवफा है। 

बता दें कि बांदा जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा। वहीं बांदा सीट से बीजेपी के प्रकाश द्विवेदी, बीएसपी के धीरज राजपूत और एसपी के मंजुला विवेक सिंह मैदान में है। यहां जोरदार मुकाबला है। बता दें कि 2017 में बांदा में 59.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां 2007 और 2012 में विवेक कुमार सिंह कांग्रेस के टिकट पर जीते। वहीं 2017 में भाजपा के प्रकाश द्विवेदी जीते। 2007 में विवेक कुमार सिंह कांग्रेस से जीते और बसपा के बाबूलाल कुशवाहा को हराया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static