CM ने इनर रिंग रोड का किया उद्घाटन, पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए चलाई लाठियां

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2016 - 04:58 PM (IST)

आगरा: ताजनगरी आगरा से इटावा के लायन सफारी के बीच 207 किलोमीटर की दूरी अब साइकिल से मापना भी संभव हो सकेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने गृहनगर इटावा में देश के इस सबसे लंबे साइकिल हाइवे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ताजमहल परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दुनिया के अजूबों में शामिल ताजमहल के आसपास के क्षेत्र को सजाने संवारने की इस परियोजना में 197 करोड़ रूपए से ज्यादा की धनराशि खर्च की गई है।  यहां पर इकट्ठी हुई भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्‍की लाठियां चलानी पड़ी।

साइकिल रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
जानकारी के अनुसार पर्यावरण और खेल प्रेमी मुख्यमंत्री यहां एक साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे। रैली में शामिल साइकिल सवार ताजमहल के पूर्वी गेट से निकल कर तीन दिन में 207 किमी का सफर तय कर लायन सफारी पहुंचेंगे। इस रैली में स्वीडन, जर्मनी और बांग्लादेश के अलावा देश के 12 राज्यों के साइकिल सवार रैली में हिस्सा लेंगे। सुबह ताजमहल से निकल कर यह रैली बटेश्वर नाथ मंदिर, नौगावा किला समेत कई एतिहासिक धरोहरों से गुजरती हुई 29 नवम्बर को इटावा के लायन सफारी पहुंचेगी। राज्य सरकार ने साइकिल हाइवे के निर्माण के लिए 133. 78 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें