ठंड से कोई मरा तो अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: अखिलेश

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 02:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रही कडाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जरुरतमंदों को हरसम्भव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि इससे यदि किसी की मृत्यु होती है तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ठंड से नहीं होनी चाहिए किसी की मृत्यु
यादव ने यहां कहा कि भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए खासतौर पर गरीबों और निराश्रितों की हर हाल में मदद की जाए। अलाव जलाए जाए और उन्हें कम्बल वितरित किया जाए। सभी जिलाधिकारियों को दिए गए इस आशय के निर्देश में कहा गया है कि ठंड से किसी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था ऐसी की जाए जिससे शीतलहरी के प्रकोप से लोगों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाओं और अन्य सुविधाओं की उपलब्धिता रहनी चाहिए। शीतलहरी या ठंड की चपेट में आने वाले लोगों का इलाज तत्परता से किया जाना चाहिए।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें