2000 के नोट से बढ़ेगा कालाधन: अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2016 - 07:47 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने ताजनगरी में साइकिल ट्रैक व ताजगंज प्रोजैक्ट व अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ पौधे लगाए जिसकी विपक्षियों को चिंता नहीं है, ये पौधे आज के लिए नहीं बल्कि अगली पीढ़ी के लिए हैं। इस दौरान सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल को स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया।

नरेंद्र मोदी और मायावती पर साधा निशाना
जानकारी के अनुसार अखिलेश ने कहा कि मोदी ने सपने दिखाए, कोई वायदा पूरा नहीं किया। वहीं मायावती सरकार पर निशाना साधते हुए माया सरकार को सीएम ने पत्थर वाली सरकार बताया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रैस-वे से आगरा को फायदा मिलेगा।

2000 के नोट से भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से व्यापारी, मजदूर को फंसा दिया गया। 2000 के नोट से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। आज सरकार ने बिना तैयारी के नोट बंद किया। भाजपा के लोगों ने जनता के साथ-साथ मजदूरों और किसानों को वोट की खातिर और चुनाव की खातिर फंसाया है, यही वजह है कि जनता को समाजवादियों पर भरोसा है।

जद्दोजहद के बाद मिली सपा प्रत्याशी को एंट्री,मंत्री की सिफारिश आई काम
आगरा आए सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सपा नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर एंट्री के लिए जमकर जद्दोजहद करनी पड़ी, तब जाकर उन्हें प्रवेश मिला। इस दौरान आगरा छावनी से सपा प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू और आगरा उत्तर से चुनाव लड़ चुके अभिनव शर्मा को सपा के मंत्री रामसकल गुर्जर और जिलाध्यक्ष की मनुहार के बाद प्रवेश मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों के द्वारा एमआईपी (मोस्ट इंपोर्टैंट) पर्सन की दीर्घा बनाई गई थी जिसमें प्रवेश को लेकर राज्य मंत्री अभिनव शर्मा और सपा प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू धक्का-मुक्की का शिकार हो गए।

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें