सपा की दूसरी लिस्ट भी जारी, चाचा को मिली जगह तो चचेरे भाई को किया दरकिनार

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 05:59 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय चरण के लिए कुल 207 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 191 प्रत्याशियों को टिकट दिए गए जबकि कुछ घंटे बाद जारी की गई दूसरी लिस्ट में 18 और उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। जबकि पहली लिस्ट से 2 उम्मीदवारों ने नाम काट दिए गये। इस तरह से अब कुल 207 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। 

चाचा को टिकट भाई को नहीं
सबसे खास बात ये रही कि अखिलेश की पहली लिस्ट में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। हालांकि अखिलेश ने अपने चचेरे भाई अंशुल यादव को टिकट नहीं दी है। अंशुल पिछले कुछ दिनों से मैनपुरी की करहल सीट पर अपने लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन अखिलेश की लिस्ट में अंशुल की जगह मौजूदा विधायक सोवरन सिंह को ही टिकट दिया गया है।

दूसरी लिस्ट में बेनी प्रसाद के बेटे राकेश वर्मा का नाम 
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यहां बताया कि अखिलेश की स्वीकृति से चुनाव के पहले, दूसरे तथा तीसरे चरण के लिए 191 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें शिवपाल सिंह यादव को इटावा की जसवन्तनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का बाराबंकी रामनगर सीट से टिकट काट दिया गया है अब उन्हें दूसरी जारी की गई लिस्ट में बहराइच के कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।

आजम खान के बेटे को मिला टिकट
रामपुर की स्वार सीट से वरिष्ठ मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को टिकट दिया गया है। इसके अलावा माफिया-राजनेता अतीक अहमद का भी कानपुर छावनी सीट से टिकट काटकर मोहम्मद हसन रूमी को प्रत्याशी बनाया गया है। आज घोषित सूची में 52 मुसलमान तथा 18 महिलाएं शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रथम, दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची:-
               
               
               
               
               
               
               
               
               
​​​​​​​
दूसरी लिस्ट के उम्मीदवारों के नाम-

               

               

 



UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें