Akhilesh Yadav: प्रशिक्षण शिविर में बोले अखिलेश, कहा- ''समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं, हम गर्मी में भी पसीना बहाते है''

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 04:47 PM (IST)

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को सीतापुर में सपा के दूसरे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। ये प्रशिक्षण शिविर नैमिषारण्य में था और इसका समापन हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और नीतियों की जानकारी दी।

PunjabKesari

बता दें कि, इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि, "नैमिष धाम हमारे आपके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, हमारी आपकी संस्कृति और परंपराओं के लिए बहुत मान्यता वाला स्थान है। जो जानकारी यहां आपको मिली है, गांव में जनता तक जरूर ले जाएं. जमीन तक जानकारी ले जायेंगे तो समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। सबसे ज्यादा गर्मी वाले दिनों में हम सब अपना पसीना बहा रहे हैं, पंखे से कुछ हवा चल रही है। यहां 44 डिग्री सेल्सियस तापमान होगा, महसूस 46 हो रहा होगा। पास में 48 डिग्री होगा और बीजेपी की हालत उससे खराब हो गई होगी।"

यह भी पढ़ेंः CM Yogi ने गन्ना किसानों को किया सम्मानित, बोले- 'हमने किसानों के जीवन में लाया बदलाव, कई गुना बढ़ी है आमदनी'

PunjabKesari

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "बीजेपी के लोग टिफिन खोलकर बैठ गए हैं। लेकिन टिफिन जब दूसरे का खाओ तभी मजा आता है। उनके टिफिन से कैसे खाना है इसकी तैयारी नैमिष में हम सब कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हम जहां भी गए, ब्राह्मण समाज के पुजारियों का भी धन्यवाद देते है। वहीं, उन्होंने कहा कि, हमारे लिए सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर जाने की बात हो रही है। मगर हम तो पहले ही सॉफ्ट हैं, ज्यादा सॉफ्ट होगे तो मारे जाओगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की व्यवस्थाओं को देखकर अब हार्ड होने की जरूरत है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

Recommended News

static