''BJP का रथ फंसा नहीं, धंस गया है'', अखिलेश यादव बोले- 140 सीटों के लिए तरस जाएगी भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 03:14 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि 4 जून को मोदी सरकार की विदाई हो जाएगी और गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों को झूठे सपने दिखाए। बीजेपी का रथ फंसा नहीं बल्कि धंस गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 140 सीटों के लिए ही तरस जाएगी और इंडिया गठबंधन यूपी में 80 में से 79 सीटें रहा है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का जितना भी झूठ चढ़ना था वह अब चढ़ चुका है। अब वह अपने ही वादों में उलझ चुकी है। भाजपा की बूथ कमेटी लूट कमेटी बन गई है। आय दोगुनी करने का वादा भाजपा का झूठा निकला है। अखिलेश यादव ने कहा कि अब देश की जनता बदलाव चाहती है। आगामी 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि उम्मीद लगाकर किसान बैठा है कि सरकार बदलेगी। 79 सीट सीटें गठबंधन जीत रहा है और सिर्फ एक सीट लड़ाई में है।
PunjabKesari
'एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां है और दूसरी तरफ अमीरों...'
वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी तक चार चरण में चुनाव हो गया है, इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। मोदी सरकार का विदाई तय है। 2024 का चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां है और दूसरी तरफ अमीरों के साथ रहकर चुनाव लड़ रही पार्टियां है। सरकारी नौकरियां बहुत खाली है, लेकिन केंद्र की सरकार उसको भरने के लिए तैयार नहीं है। हमारा गठबंधन बेरोजगारी के खिलाफ लड़ रहा है।

इंडिया गठबंधन आगे है और भाजपा काफी पीछे : मल्लिकार्जुन खड़गे
उन्होंने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा के लोग लोगों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। जहां तक की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया जा रहा है। इन सबके बावजूद इंडिया गठबंधन आगे है। भाजपा काफी पीछे है। खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने संविधान को बदलने की बात की थी। भाजपा के कई नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं लेकिन इन सब लोगों को मोदी कभी नहीं मना करते हैं।

ये भी पढ़ें.....
प्यार में फरहाना बनी पल्लवी: प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी, बोली- हिंदू धर्म में नारी को दिया जाता है सम्मान

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म बदल कर हिंदू प्रेमी संग शादी कर ली। युवती ने अपना नाम फरहाना से पल्लवी रख लिया। शादी के बाद युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। पहले से ही उसकी हिंदू धर्म में आस्था थी। जहां तीन तलाक और हलाला जैसा डर नहीं है, बल्कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static