फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 10:40 AM (IST)

लखनऊः दुनिया भर में अपने प्रदर्शन के जरिये देश को कई बार गौरवान्वित करने वाले मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  ने फ्लाइंग सिख के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कोरोना संक्रमित मिल्खा सिंह का शुक्रवार को चंडीगढ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह करीब 91 वर्ष के थे। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ‘‘ भारत के जाने-माने एथलीट एवं‘फ़्लाइंग सिख'के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह जी के कोरोना से निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।''       

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा ‘‘ देश में जब भी उड़ान की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी। मिल्खा सिंह जी, विनम्र श्रद्धांजलि।'' 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static