साथ-साथ गुफ्तगू करते दिखे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल, कम होने लगी हैं दुनियां...

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 05:41 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में शोक लहर है। पिता के जाने के बाद अखिलेश काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस बीच एक खास बात पर ध्यान खींच रही है वो है अखिलेश और शिवपाल गुफ्तगू। जी हां एक बार फिर पूरा मुलायम परिवार एकजुट दिखाई दे रहा है। अब चाचा-भतीजे के एक वीडियो से ये चर्चा और तेज हो गई है।

वीडियो में अखिलेश यादव सैफई में आवास पर दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ ही राम गोपाल यादव भी दिखाई दे रहे हैं। तभी सामने से चाचा शिवपाल सिंह यादव आते हैं और अखिलेश यादव के पास जाकर उन्हें किसी तरफ इशारा करते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ गुफ्तगू होती है। गुफ्तगू के बाद दोनों नेता साथ चल देते हैं। कुछ देर के बाद अखिलेश यादव अपने दोनों चाचा राम गोपाल और शिवपाल से कुछ कहते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद अखिलेश यादव कार्यक्रर्ताओं के साथ आगे बढ जाते हैं और वे दोनों भी वहीं कार्यकर्ताओं से मिलने लगते हैं। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने भी अपने बयान में कहा है, "नेताजी का अक्स अखिलेश यादव में दिखाई पड़ता है।" वहीं मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा, "अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं। मुझे क्या करना है या क्या नहीं करना है। ये सब बातें तो जब मौका आएगा तो की जाएंगी। इसलिए इस समय कोई फैसले की बात नहीं है। देखिए क्या जिम्मेदारी मिलती है, क्या करना है।"

वहीं पिता का साया सिर से उठ जाने से अखिलेश फफक-फफक कर रो रहे थे तो शिवपाल भतीजे के कंधे पर हाथ रखर सहारा देते नजर आए. बुधवार को शिवपाल मीडिया से बात करते हुए मुलायम सिंह के साथ गुजारे दिनों को याद किया. साथ ही परिवार की एकजुटता का संकेत दिए।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj