अखिलेश यादव ने PM मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, की स्वस्थ एवं सार्थक जीवन की कामना

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 11:59 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर  स्वस्थ एवं सार्थक-सक्रिय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अखिलेश यादव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों और प्रदेश वासियों को अनंत मंगलकामनाएं एवं बधाई!

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के रूप में भारतीय जनता पार्टी मना रही हैं। जन्म दिन की तैयारी भारतीय जतना पार्टी लगभग 20 दिनों से कर रही थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सार्थक-सक्रिय जीवन की कामना की है। 

Content Writer

Ramkesh