पूर्व मंत्री अचल सिंह के निधन पर अखिलेश ने जताया दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 07:05 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादीपार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अचल सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।  यादव ने शोक संवेदना संदेश में श्री अचल सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार में सिचाई मंत्री रहे अचल सिंह का मंगलवार की सुबह फतेहपुर में सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। श्री सिंह बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से (1985 तथा 1989 में) दो बार विधायक और 1990 में मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमण्डल में सिंचाई राज्यमंत्री रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static