बाबा रामदेव के बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार, बोले- योग सिखा नहीं रहे हैं बल्कि व्यापार कर रहें हैं

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 02:53 PM (IST)

हरदोई: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के राजस्थान में दिए गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा और बाबा रामदेव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई रूप के कई तरह के लोग है जो सहयोग देते है साथ देते है। बाबा रामदेव के लिए चिंता इसलिए मत करिए कि वह योग नहीं सिखा रहे है बल्कि व्यापार कर रहे है। उम्मीद है कि वह पूरे प्रदेश में अच्छा तेल घी, बिस्कुट, पाउडर और नमकीन अच्छा बेंचेगे।

ये भी पढे़...Ghaziabad News: दुष्कर्म के आरोपी को 64 दिन में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 4 साल की मासूम से की थी हैवानियत

 'समाजवादियों के लिए सबसे बड़ा धर्म हमारा संविधान है'
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक होशियार पार्टी है जो खुद जवाब नहीं देना चाहती है, कभी-कभी दूसरे दलों को आगे कर देती है! जहां तक सवाल संविधान का है तो समाजवादियों के लिए सबसे बड़ा धर्म हमारा संविधान है। हम इस लोकतंत्र की पूजा करते है। संविधान जो हमें अधिकार देता है अधिकार छीने जा रहे है। संविधान में कहा गया है कि भेदभाव न करे। संविधान में कहां कहा गया है कि धर्म में ऊंच-नीच न करे। उन्होंने आगे कहा कि डा भीम राव अम्बेडकर और डा राम मनोहर लोहिया ने अधिकारों के लिए जो आंदोलन चलाया, वहीं, अधिकार भाजपा छीन रही है। लोगों को अपमानित कर रही है।

ये भी पढे़..डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- सपा डूबता जहाज इसका कोई भविष्य नहीं बचा

बाबा प्रदेश में तेल घी, बिस्कुट, पाउडर नमकीन अच्छा बेचेंगे: अखिलेश यादव
ब्लाक प्रमुखी का चुनाव देखा जहा पर्चे तक भी नहीं भरने दिए। बगल का जिला लखीमपुर जहां महिलाओं के साथ क्या व्यवहार हुआ था। उसके बाद एम.एल.सी. का चुनाव हुआ उसमें भी आपने देखा कि जिलाधिकारी और कप्तान दोनों मिलकर चुनाव लड़ा रहे है और पूरा प्रशासन लगा रहा, और क्या उम्मीद करते हो। भाजपा सरकार का काम करने का तरीका यही है कि जो मतदान अपनी इच्छा से देखना चाहिए वह भी नहीं डाल पायेगा। उन्होंने बाबा रामदेव को आड़े लेते हुए कहा कि बाबा के लिए चिंता इसलिए मत करिए कि वह योग नहीं सिखा रहे है बल्कि व्यापार कर रहे है। उम्मीद है कि वह पूरे प्रदेश में अच्छा तेल घी, बिस्कुट, पाउडर और नमकीन अच्छा बेंचेगे।

Content Editor

Harman Kaur