UP Politics: अखिलेश यादव का कन्नौज से चुनाव लड़ना लगभग तय, नवरात्रि पर करेंगे आधिकारिक घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 05:51 PM (IST)

Kannauj News (नित्या मिश्रा): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अखिलेश यादव का लोकसभा चुनाव 2024 लड़ना लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है अखिलेश यादव इस बार लोकसभा सीट कन्नौज से चुनाव लड़े गए। इस बात की आधिकारिक घोषणा नवरात्रि पर की जाएगी। दरअसल काफी समय से खबरें सामने आ रही थी कि अखिलेश यादव इस बार चुनाव नहीं लड़ेगे लेकिन अब सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव लोकसभा सीट कन्नौज से चुनाव मैदान में उतरेगें।
PunjabKesari
'कन्नौज की सबसे ज्यादा सेवा सपा ने ही की है'
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज कन्नौज से बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कन्नौज में सपा की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज सांसद ने पुलिस को पीटा था। लेकिन इस चुनाव पुलिस वालों ने अपने डंडों में तेल लगा लिया है। इस चुनाव में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। कन्नौज हम लोगों का घर है और कन्नौज की सबसे ज्यादा सेवा सपा ने ही की है। अब कन्नौज में लखनऊ और देश का सबसे बेहतर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाएंगा।

PunjabKesari

भाजपा डर रही है तभी तो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है: अखिलेश यादव
वहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी वाले ब्रह्माण्ड के झूठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है, लेकिन अंदर से डर है। तभी तो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है और जेल में जहर दे रही है। सपा जब भी दिल्ली में आयेगे तब अग्निवीर जैसे व्यवस्था को खत्म करेंगे, पूरी नौकरी मिलेगी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें......
- CM योगी बोले- सिर्फ भाजपा ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेज सकती है


'BJP वाले 10 साल और आ गए तो किसी नौजवान की शादी नहीं होगी'
उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि चीन ने कुछ कांग्रेस के जमाने में कुछ जमीन छीनी थी और कुछ जमीनी चीन ने अभी छीन ली है। चीन से भारत सरकार झुक गई है। हमारी सीमाएं सिकुड़ती चली जा रही, अपनी देश की सीमाओं को बचाना है। पूरी भर्ती पूरी ट्रेनिंग वाले जवान हमारी सीमाओं को बचा सकते है। आधी अधूरी ट्रेंडिंग करने वाले हमारी सीमाओं को नहीं बचा सकते। बीजेपी वाले 10 साल और आ गए तो किसी नौजवान की शादी नहीं होगी। वहीं, अखिलेश यादव ने आप नेता संजय सिंह की जमानत पर कहा हमें कोर्ट पर भरोसा, सब बाहर आएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static