अखिलेश यादव लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, अभी आजमगढ़ से हैं सांसद

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 12:46 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 2022 विधान सभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए है।  सूत्रों की मानें तो वो आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक में जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। फिलहाल अखिलेश यादव आजमगढ़ से संसद है। 

वहीं यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी में शामिल किया है। जिसके बाद से ये अखिलेश के परिवार में बड़ी सेंधमारी मानी जा रही है। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भगवा दल का दामन थामा। वहीं  अपर्णा यादव ने पार्टी ज्वाइन के बाद कहा मैं पीएम मोदी और योगी के विचारों से प्रभावित हो कर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ली है। 
 

Content Writer

Ramkesh