UP Election: अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से किया नामांकन दाखिल

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 01:40 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नामांकन दाखिल करने के लिए करहल विधानसभा के कलेक्ट्रेट पहुंच चुके, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। 


 


वहीं, समाजवादियो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अखिलेश यादव से पहले विधानसभा किशनी से ब्रजेश कठेरिया ,विधानसभा भोगांव से आलोक शाक्य  साईकिल से अपना नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुँचे।

बता दें कि नामांकन कार्यालय से 2 किलोमीटर पहले ही करहल चौराहा पर समाजवादी रथ को पार्किंग में लगा दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव आपने कार्यकर्तोओं के साथ जनता को संबोधित करेंगे। 

बता दें कि मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार की शाम ही लखनऊ से सैफई अपने पैतृक आवास आ गए थे। यहां पर वह शाम को कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए थे और चुनाव में जुटने की अपील की थी।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेताओं की परिक्रमा न करने की नसीहत दी थी। सोमवार की सुबह सैफई पैतृक आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई।

 

सुबह आवास से निकलकर अखिलेश यादव अपने विजय यात्रा रथ पर सवार होकर करहल सीट से नामांकन भरने के लिए मैनपुरी निकल गए। 

 

वहीं, अखिलेश यादव नामांकन के लिए रवाना होने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!!

 

 

Content Writer

Imran