अखिलेश यादव का आरोप- BJP की गलत नीति से जनता का मनोबल गिरा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 10:25 AM (IST)

लखनऊ: पैतृृक गांव सैफई में दो दिन होली मनाने के बाद यहां आये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा हुआ है। लोगों में हताशा है और जिंदगी दूभर हो गई है। इस पर भी भाजपा का तुरर यह है कि राज्य की जनता के इससे अच्छे दिन कभी नही आ सकते। यादव ने कहा कि भाजपा के कारण राज्य गुंडा, माफियाओं और अपराधियों की गिरफ्त में है। महिलाएं-बच्चियां अपमानित हो रही हैं। लोगो का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। 

सामाजिक सछ्वाव को बिगाड़ना भाजपा का एजेंडा है। समाज में नफरत फैलाना और जातियों के बीच दूरी पैदा करना भारतीय जनता पार्टी की रणनीति और राजनीति दोनों है। भारतीय समाज में भाईचारा की मजबूती कायम रखने में भाजपा अड़चने पैदा करती है। यादव ने कहा कि किसानो की हालत दयनीय है। नौजवान बेकारी के शिकार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj