अखिलेश यादव का बड़ा बयान- UP की कानून व्यवस्था सामूहिक दुष्कर्म का शिकार

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 11:38 AM (IST)

लखनऊ: मथुरा में प्रतियोगी परीक्षा से लौट रही युवती के साथ बलात्कार की घटना को शर्मनाक बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई है।अखिलेश ने गुरूवार को ट्वीट किया ‘‘ उप्र में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप व उस पीड़िता के ज़हर खाने की ख़बर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। संवेदनहीन भाजपा सरकार बताए कि इस अपराध के दोषियों का एनकाउंटर कब होगा। उप्र में क़ानून-व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।'' 

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर आगरा से लौट रही युवती के साथ कार में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी थी। मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस को इस मामले की की पड़ताल के आदेश दिए हैं।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj