अखिलेश यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वालीः साक्षी महाराज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 10:37 PM (IST)

उन्नावः जिले से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अस्पताल में छापेमारी कर रहे हैं लेकिन कार्रवाई किसी पर भी नहीं कर पा रहे हैं। अखिलेश के इस सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई है। बेचारे बड़े-बड़े सपना देख रहे थे लेकिन वह सपने शेख चिल्ली वाले सिद्ध हुए। रोने का अधिकार उनको है रोने दीजिए।

जो कोई सोच नहीं सकता वही काम करते हैं मोदी जी
भारतीय जनता पार्टी एक आद्नात्र और अंत्योदय पर विश्वास रखती है। जो कोई सोच नहीं सकता वही काम मोदी जी करते हैं। महाराष्ट्र प्रकरण में एकनाथ शिंदे के बारे में कहा कि कोई सोच नहीं सकता था एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का जो काम किया वह ऐतिहासिक है हम स्वागत करते हैं शिंदे जी को बधाई देते हैं। रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद भी ऐसा हुआ था। हिंदुस्तान में पहली बार आदिवासी क्षेत्र की किसी महिला को भारतीय जनता पार्टी ने पहले झारखंड का राज्यपाल बनाया अब द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बना रहे हैं।

आतंकियों की जड़ें विदेश में हैं
साक्षी महराज ने मोदी-योगी और खुद को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर जुबानी हमला बोले हुए कहा कि आतंकियों की जड़ें विदेश में हैं यह सबूतों के साथ सिद्ध हो चुका है। यह जो मोदी, योगी और हमारा सिर कलम करने की धमकियां दी जा रही हैं निश्चित रूप से इसमें विदेशी ताकतें संलिप्त हैं।

 

 

Content Writer

Ajay kumar