सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने पर भड़के अखिलेश, बोले- किसानों को ही किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 12:21 PM (IST)

लखनऊ: प्रदेशव्यापी धरने में सपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार होने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं को जेल नहीं भेजा बल्कि किसानों को ही गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ़्तारी की है, क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं, सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि क़ानून का असर सब पर पड़ रहा है।"

बता दें कि 14 दिसंबर को समाजवादी कार्यकर्ताओं ने यूपी के कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक हुई। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static