अखिलेश यादव का जुबानी हमला, बोले- असंवैधानिक तरीके से संपत्तियां ध्वस्त करने में लगी है BJP

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 11:11 AM (IST)

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाए असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है। उन्होंने कहा कि  दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी है। प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाए वैमनस्य बढ़ा है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।

इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के दो ही काम हैं। पहला जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static