'ये पुलिस की नौकरी 3 साल कर देंगे...', अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 04:39 PM (IST)

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पुलिस की नौकरी भी 3 साल कर देंगे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाजवादियों ने लैपटॉप बांटे थे, जो आज भी चल रहे हैं।

'आरक्षण न देना पड़े इसलिए जानबूझकर प्रश्नपत्र लीक कराने का काम कर रही भाजपा सरकार'
बता दें कि कन्नौज संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने आज शनिवार को जहां के रसूलाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, हर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो रहा है और इस सरकार में 10 भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि, ''अगर नौकरी देनी पड़ी तो उन्हें आरक्षण देना पड़ेगा। आरक्षण न देना पड़े इसलिए जानबूझकर प्रश्नपत्र लीक कराने का काम कर रहे हैं।''



किसान, नौजवान, उद्योगपति सब भाजपा से नाराज हैं: अखिलेश
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा से किसान, नौजवान, उद्योगपति सब नाराज हैं। यादव ने महंगाई और चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है और उन्होंने लोगों से चुनाव में ‘इंडिया' गुट को विजयी बनाकर ‘‘संविधान और देश को बचाने'' की अपील की।

ये भी पढ़ें.....
UP Politics: आकाश आनंद बोले- ‘साल में 12 हजार का राशन देकर लाखों का चूना लगा रही भाजपा’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संयोजक आकाश आनंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि युवाओं को रोजगार के बजाय मुफ्त का राशन देकर सरकार हर साल उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का चूना लगा रही है।

Content Editor

Harman Kaur