''मुस्लिमों की संपत्तियां लूटी जा रही है'', संसद में बोले अखिलेश यादव- हर मस्जिद के अंदर मंदिर खोजे जा रहे हैं

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2024 - 02:16 PM (IST)

लखनऊ: संविधान दिवस के मौके पर शुक्रवार को संबोधन करने के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि चुनावों में लोगों को वोट डालने से रोका गया, महिलाओं पर पिस्टल तानी गई। मुस्लिमों की संपत्ति को लूटी जा रही है। अब हर मस्जिद के अंदर मंदिर खोजा जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि कानून की हर जगह धज्जियां उड़ रही है। न्याय मांगने के लोग आत्मदाह कर रहे हैं, सीएम आवास पर आत्मदाह कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारा प्रदेश महिलाओं के उत्पीड़न में आगे जा रहे है, साइबर क्राइम में यूपी आगे है। यूपी में पेपर जानबूझ कर पेपर लीक कराएं जाते हैं ताकि आरक्षण न देना पड़े। उन्होंने अग्निवीर को नाकरते हुए कहा कि कभी सरकार बदलेगी तब हम फिर से पहले वाली व्यवस्था लाएंगे ताकि देश की सीमा और मजबूत हो सके। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static