प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे अखिलेश यादव, बोले- BJP में शामिल होने के बाद नेताओं की आत्मा मर जाती है

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 02:15 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई अहम मुद्दों पर प्रेस वार्ता करने हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस भर्ती का रिजल्ट बदल दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं की आत्मा मर जाती है। सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। आवश्यकता पड़ी तो सपा सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी। हाल के चुनाव में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों ने सपा को वोट दिया। रामपुर में सरकार ने कितनी बेईमानी की सबको मालूम है। 

 


अयोध्या शहर सड़क चौड़ीकरण मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सरकार से कहूंगा कि इन व्यापारियों का जो नुकसान हुआ, इन्हें ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए। आसपास इन्हें जगह दी जाए। सरकार के हाथ मे है कि वो मदद कर सकते हैं। मैं 27 जनवरी को अयोध्या में खुद जाकर वहां की स्थिति देखूंगा। सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर सदन बुलाकर अपना पक्ष रखना चाहिए। 
 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj