पूनम सिन्हा के पार्टी में आने से समाजवादी आंदोलन को मिलेगी शक्ति: अखिलेश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 09:53 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के सपा ज्वाइन करने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूनम के पार्टी में आने से समाजवादी आंदोलन को शक्ति मिलेगी।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में उनका स्वागत है। लोकप्रिय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी के सपा में आने से समाजवादी आंदोलन को और भी शक्ति मिलेगी। बता दें कि, पूनम सिन्हा ने मंगलवार को डिम्पल यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कौन है पूनम सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा बॉलीवुड की तड़क-भड़क से दूर ही रहती हैं। 65 साल की पूनम सिन्हा शुरूआती दौर में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थी, लेकिन साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद उन्होंने रुपहले पर्दे से पूरी तरह किनारा कर लिया। 

Deepika Rajput